फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में दीदी की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दी बधाई

Thu, 19 May 2016 05:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच राज्यों में चुनाव परिणाम के नतीजों ने जहां कांग्रेस पार्टी को निराश किया है वहीं भाजपा के खेमे में इन्हें लेकर उत्साह की लहर है। भले ही दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने सीधे तौर पर इन चुनावों में भागीदारी न दिखाई हो ‌लेकिन उनका नैतिक समर्थन शुरू से ही पश्चिम बंगाल में सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस को रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि चुनाव परिणामों में पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से 211 सीटें हासिल कर तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में एक बार फिर प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। इस जीत जहां टीएमसी के समर्थकों में उत्साह हैं वहीं हमेशा ममता दीदी के साथ खड़े दिखने वाले केजरीवाल ने भी ट्वीट कर दीदी को बधाई दी है।

केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'दीदी आपको इस प्रचंड जीत की बधाई हो।' Congratulations Didi for stupendous victory... — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 19, 2016

मालूम हो कि ममता बनर्जी ने बिहार सीएम नीतीश कुमार की तरह ही हमेशा केजरीवाल का उनके हर कदम पर समर्थन किया है। यही नहीं भाजपा के विरुद्ध जो कथित मोर्चा कहा जाता है उसमें ये तीनों ही शामिल माने जाते हैं। यह तीनों ही मोदी सरकार के धुर विरोधी कहे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें