आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से मिले नोटिस के जवाब में अपने आरोपों को दोहराया है। मामला केजरीवाल द्वारा सतीश उपाध्याय पर लगाए गए आरोपों का है।
बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय पर दिल्ली की बिजली कंपनियों से सांठ-गांठ के आरोप लगाए थे। जिसके खिलाफ सतीश उपाध्याय ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी और उसपर कार्रवाई करते हुए आयोग ने केजरीवाल को नोटिस भेजा था।
उसी नोटिस के जवाब में केजरीवाल अपने आरोपों पर अड़े हुए हैं। उन्होंने जवाब में फिर से वही बातें कही हैं, जो उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कही थीं।