फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वो अस्सी साल के अन्ना को भी मुन्ना समझता है'

Mon, 03 Nov 2014 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मौका था हरियाणा दिवस पर हरियाणा सेवक दल की ओर से नगर निगम सभागार में रविवार रात हास्य कवि सम्मेलन का।
विज्ञापन


इसमें गीतकार रघुवंशी, हास्य कवि महेंद्र शर्मा, हलचल हरियाणवी, रंगमंच के कलाकार महावीर गुड्डू, मास्टर महेंद्र, सत्यदेव हरयाणवी, आलोक भंडोरिया, अशोक सोनी, सुदीप भोला और अरुण जैमिनी ने अपनी रचनाओं ने लोगों को लोटपोट किया।

जबलपुर से आए कवि सुदीप भोला ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर कुमार विश्वास स्टाइल की शायरी से चुटकी लेकर खूब वाहवाही बटोरी।

उन्होंने कहा- कोई नीबू समझता है कोई गन्ना समझता है/मगर अन्ना की मजबूरी तो अन्ना समझता है/मुझे इस आम वाले आदमी से ये शिकायत है/कि वो अस्सी साल के अन्ना को भी मुन्ना समझता है/झाड़ू और कचरे ने सरकार बनाई/धरने धर-धर के खाए मलाई/अनशन खूब किए, टेंशन खूब दिए, और किया विश्वासघात गंदी बात।
विज्ञापन


गीतकार दिनेश रघुवंशी ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत करते हुए कहा- लगा बचपन में यूं अक्सर अंधेरा ही मुकद्दर है/मगर मां हौंसला देकर ये बोली तुमको क्या डर है/कोई आगे निकलने के लिए रस्ता नहीं देगा/मेरे बच्चों बढ़ो आगे, तुम्हारे साथ ईश्वर है।

हरियाणवीं कवि अरुण जैमिनी ने मोदी सरकार पर चुटकी ली। पहले टॉयलेट बनाने का अभियान चलाया/फिर कहा न खाउंगा न खाने दूंगा/फिर इस टॉयलेट का क्या फायदा।

कवि सतदेव हरियाणवीं ने अपनी पंक्तियां प्रस्तुत करते हुए कहा कि- घर में बिटिया पैदा हुई, उसकी दादी ने उसका इलेक्ट्रिसिटी धर दिया/मैंने पूछा ये क्या किया, कहने लगी ये मेरी बिटिया बड़ी होकर सभी सपनों को पूरा कर देगी/एक दिन सारी दुनिया में उजाला कर देगी। आटे का कनस्तर दो दिन में टन बोल जाता है।
विज्ञापन


इस मौके पर हरियाणा सेवक दल के प्रधान हवा सिंह ढिल्लो, वरिष्ठ उपप्रधान बलवान कालिया, महासचिव संदीप राठी व कोषाध्यक्ष वेदपाल लौहान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें