फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपाल अम्मू ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

Thu, 01 Feb 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सूरजपाल अम्मू
विज्ञापन
करणी सेना के नेता सूरजपाल अम्मू ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर अम्मू ने इस बात की जानकारी दी है। सूरजपाल अम्मू ने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के खिलाफ मोर्चा खोला था। इसके बाद से ही अम्मू सुर्खियों में आए थे। विरोध के दौरान गुरुग्राम पुल‌िस ने उन्हें 25 जनवरी को ग‌िरफ्तार क‌िया था। 
विज्ञापन


कोर्ट ने सूरजपाल अम्मू को 29 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेजा गया था। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। सोमवार को उनकी तब‌ियत ब‌िगड़ने के बाद अम्मू को भारी पुलिस सुरक्षा बल के साथ रोहतक पीजीआई श‌िफ्ट कर द‌िया गया था।
विज्ञापन

सूरज पाल अम्मू
वहां उनकी हालत में सुधार होने के बाद मंगलवार सुबह उन्हें वापस गुरुग्राम जेल लाया गया। ‌इसके बाद मंगलवार दोपहर बाद उन्हें बेल दे दी गई। जमानत मिलने के बाद ही उन्होंने बीजेपी से अलग होने का एलान कर दिया था। 

आपको बता दें कि सूरजपाल अम्मू ने बीजेपी हरियाणा के प्रवक्ता पद से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। अब उन्होंने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से ही इस्तीफा दे दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें