‘आप’ ने केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। पार्टी ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। उन्होंने कानून मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
‘आप’ के वरिष्ठ नेता संजय सिंह के मुताबिक, कानून मंत्री कपिल सिब्बल चांदनी चौक में आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। क्षेत्र में लोगों को मार्च 2014 का बना एक्वागार्ड मुफ्त में बांटा जा रहा है।
इस पर न सिर्फ सिब्बल का नाम लिखा है, बल्कि उनकी तस्वीर और कांग्रेस का चुनाव निशान भी अंकित है। उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि सिब्बल मतदाताओं को घूस देकर उनको प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
पार्टी ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से कर दी है। संजय ने यह भी आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी अपने इलाके में पैसे बांटते पकड़े गए हैं।