फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल मिश्रा ने शुरू किया ये कैंपेन, अब AAP पर ही चलाएंगे 'झाड़ू'

Mon, 22 May 2017 09:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कप‌िल म‌िश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ लेट्स क्लीन आप के नाम से नया कैंपेन शुरू किया। इस कैंपेन के तहत कपिल आप पर ही झाड़ू चलाएंगे और पार्टी के भ्रष्ट नेताओं और लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे।
विज्ञापन


कपिल मिश्रा के मुताबिक, 'मैं पार्टी छोड़ चुके लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि हमें यह पार्टी नहीं छोड़नी चाहिए, हमें इसे भ्रष्ट लोगों से वापस छीनना है। मैं 'लेट्स क्लीन आप' अभियान शुरू कर रहा हूं। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने और पार्टी को साफ करने का अनुरोध करता हूं।'

उन्होंने कहा, 'हमने 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' अभियान शुरू किया। इसी पर पार्टी बनी। ये वक्त पार्टी छोड़ने का नहीं है, बल्कि वापस इसे अपने नियंत्रण में लेने का समय है। भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए 7863037300 पर मुझे मिस्ड कॉल दीजिए।' उन्होंने कहा कि जो भी 'भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली' और 'केजरीवाल मुक्त दिल्ली' चाहता है, वह इस अभियान से जुड़ सकता है।
विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव से माफी मांगते हुये कहा कि अरिवंद केजरीवाल के इशारे पर उन्होंने दोनों के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसका अहसास उनको हो गया है। आज किसी को पार्टी छोड़ने की जरूरत नहीं है। इसकी जगह पर चार-पांच भ्रष्ट लोगों को निकालना है। इसके लिये सभी लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वक्त राइट टू रिकॉल का आ गया है।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें