अरविंद केजरीवाल ने एलजी वीके सक्सेना पर तंज करते हुए ट्वीट किया था, एलजी साहिब रोज मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटतीं। पिछले छः महीनों में एलजी साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी जिंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना पर तंज करने के बाद उन्हें भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि पति कैसा भी हो, एक समय के बाद पत्नियां डांटना छोड़ देती हैं लेकिन बाप डांटना नहीं छोड़ता।
विज्ञापन
कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, "पति शराबी कबाबी हो या निकम्मा , एक समय के बाद पत्नियां डांटना छोड़ देती हैं, बाप नहीं छोड़ता।"
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने एलजी वीके सक्सेना पर तंज करते हुए ट्वीट किया था, ''एलजी साहिब रोज मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटतीं। पिछले छः महीनों में एलजी साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी जिंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे। एलजी साहिब, थोड़ा चिल करो। और अपने सुपर बॉस को भी बोलो, थोड़ा चिल करें।''
विज्ञापन
दिल्ली में विभिन्न मुद्दों पर प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार और उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना में ठनी हुई है। इससे पहले दिल्ली सरकार के विभिन्न नेताओं और मंत्रियों ने एलजी पर कई आरोप लगाए थे। वहीं एलजी ने दिल्ली आबकारी नीति समेत अन्य मामलों में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सीएम अरविंद केजरीवाल समेत विभिन्न नेताओं के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे।