फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह को कपिल ने दिया जवाब, पूछे सवाल

Thu, 03 Sep 2015 01:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कानून विभाग से हटाए जाने को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की तरफ से ईमानदारी का इनाम बताए जाने को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने अमित शाह से छह सवाल भी पूछे हैं। उन्होंने तर्क दिया है कि अगर जल बोर्ड टैंकर घोटाले की जांच रिपोर्ट के कारण उनका मंत्रालय छीना गया होता तो वे जल बोर्ड का अध्यक्ष न होते।

चिट्ठी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रेरणा स्रोत बताकर भ्रष्टाचार खत्म करने में रोड़ा नहीं बनने की बात भी अमित शाह से कही है।
विज्ञापन

'मोदी के दागी मंत्रियों पर कुछ कहें'

कपिल मिश्रा ने लिखा है कि दिल्ली में डीडीए व एमसीडी में बैठे भ्रष्टाचारी खुश हो रहे हैं कि केंद्र सरकार के राज में कोई कुछ नहीं कर सकता।

उन्होंने यह भी लिखा है कि बाकी मुद्दों पर भी मुंह खोलने का कष्ट करें। खासकर मोदी सरकार के दागी मंत्रियों के मामले में कुछ कहें।

गौरतलब है कि हाल ही में कपिल मिश्रा को दिल्ली के कानून मंत्री पद से हटाकर ये जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सौंपी गई है। जिसके बाद से ही कपिल को पद से हटाने को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें