फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या पूजन मतलब बेटियों के प्रति जिम्मेदारी का भाव: मुख्यमंत्री

विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सपरिवार किया कन्यापूजन
विज्ञापन
कहा- लखपति बिटिया योजना से आर्थिक सुरक्षा, विद्या वाहिनी से शिक्षा को मिला सहारा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कन्या पूजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि बेटियों के प्रति सम्मान, संवेदना और जिम्मेदारी का भाव अपनाने का अवसर है। इसकी सार्थकता तभी है, जब हर बेटी को परिवार और समाज में सम्मान मिले, अच्छी शिक्षा प्राप्त हो और वह आत्मविश्वास के साथ अपना भविष्य बना सके। महानवमी पर सोमवार को मुख्यमंत्री ने सपरिवार कन्या पूजन किया और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों का सम्मान, उनकी शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण ही समाज की सच्ची प्रगति का आधार है। दिल्ली सरकार लखपति बिटिया योजना के माध्यम से बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उन्हें दीर्घकालिक आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। इसका उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर भविष्य के लिए तैयार करना और उनकी आगे की पढ़ाई की राह आसान बनाना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, विद्या वाहिनी योजना के तहत पात्र छात्राओं को साइकिलें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी और पढ़ाई जारी रखने में मदद होगी। आर्थिक परिस्थितियां या आवागमन की कठिनाइयां किसी बेटी की शिक्षा में बाधा नहीं बननी चाहिए। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य बेटियों को आगे बढ़ने के अधिक अवसर देना है।
विज्ञापन


बेटियों के सपनों को मिले सम्मान :मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर देकर ही मजबूत और प्रगतिशील समाज बनाया जा सकता है। बेटियां डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, उद्यमी और देश का नेतृत्व करने वाली नागरिक बन सकती हैं। बेटियों की पूजा के साथ उनके सपनों का सम्मान करना भी जरूरी है। जब हर बेटी को अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, तभी विकसित दिल्ली और विकसित भारत का सपना साकार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें