फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंझावला कांड: गुजरात से आई फॉरेंसिक टीम करेगी कार की जांच, शव का बनाएगी डमी

Thu, 12 Jan 2023 02:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश को दहला देने वाला कंझावला कांड 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरम्यानी रात में हुआ जब चार कार सवार लोग एक स्कूटी से टकरा गए। स्कूटी पर दो लोग सवार थे जिसमें से एक युवती तो सकुशल बच गई लेकिन युवती जमीन पर गिरने के बाद कार के अगले पहिए में फंसकर 13 किलोमीटर तक घिसटती रही।
विज्ञापन
कंझावला कांड में सामने आया मृतका की मां का बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंझावाला कांड में गांधी नगर (गुजरात) से आई नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की टीम सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन में कार की जांच कर रही है। लाश की एक डमी बनाई गई है। फॉरेंसिक सबूत इकठ्ठा करने की कवायद की जा रही है।

विज्ञापन

गुजरात से आई इस टीम में पांच फॉरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं जो नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी से हैं। यह लोग डीसीपी आउटर की गुजारिश पर आए हैं। ये बातें पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताई।

देश को दहला देने वाला कंझावला कांड 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरम्यानी रात में हुआ जब चार कार सवार लोग एक स्कूटी से टकरा गए। स्कूटी पर दो लोग सवार थे जिसमें से एक युवती तो सकुशल बच गई लेकिन युवती जमीन पर गिरने के बाद कार के अगले पहिए में फंसकर 13 किलोमीटर तक घिसटती रही।
विज्ञापन

पुलिस ने शुरुआत में इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था, बाद में इस मामले में दो अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया। जिन पांच लोगों को शुरुआत में पकड़ा गया था उनके नाम दीपक खन्ना, अमित खन्ना, किषन, मिथुन और मनोज मित्तल है। बाद में पुलिस ने मामले में आशुतोष और अंकुश खन्ना को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें