फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन से आया कन्हैया के लिए न्योता, सितंबर में पीस फेस्टिवल में दे सकते हैं लेक्चर

Fri, 13 May 2016 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
लंदन के फैज कल्चरल फाउंडेशन ने जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को सितंबर महीने में आयोजित होने वाले फैज पीस फेस्टिवल में लैक्चर देने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


कन्हैया को फांउडेशन ने ई-मेल के जरिए न्योता भेजा है। संस्था ने कहा है कि वो कन्हैया के आने-जाने और ठहरने का खर्चा उठाएगी।

2011 से आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल को कवि और एक्टिविस्ट फैज अहमद फैज की याद में मनाया जाता है।

कन्हैया सहित आठ और छात्रों ने निलंबन व जुर्माने को दी चुनौती

कन्हैया कुमार - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया सहित आठ अन्य छात्रों ने भी देशद्रोह मामले के बाद उन पर कैंपस में प्रवेश व जुर्माने को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

इसके पूर्व दो अन्य छात्र उमर खालिद व अनिर्बन भट्टाचार्य ने भी फैसले को चुनौती दी है। इसमें कन्हैया के अलावा अश्वती ए नैर, एशवर्य अधिकारी, कोमल मोहित, चिंटू कुमारी, अश्वेता चक्रवर्ती व दो अन्य ने चुनौती दी है।

कोर्ट ने उमर खालिद व अनिर्बन भट्टाचार्य की याचिका पर जेएनयू प्रशासन से जवाब मांगा है। इस मामले की सुनवाई 30 मई को होगी। 

जेएनयू कुलपति ने अभिभावकों को लिखा पत्र

एम जगदीश
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के परिजनों को पत्र लिखकर उनसे भूख हड़ताल खत्म करवाने की अपील की है।

वहीं, भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को बताया कि अभिभावकों का उन्हें समर्थन प्राप्त है। उधर, जेएनयू पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी श्वेता राज की तबीयत बिगड़ने पर एम्स में भर्ती कराया गया है।

जेएनयू कैंपस में 9 फरवरी को देशविरोधी नारे लगाने के मामले में पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट की सिफारिश के आधार पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने 21 छात्रों को सजा समेत जुर्माने के फैसला सुनाया था।

हालांकि छात्रों ने विवि के फैसले के विरोध में भूख हड़ताल कर दी है। विवि ने भूख हड़ताल खत्म करने के लिए छात्रों को पत्र के माध्यम से अपील की, लेकिन समस्या का हल नहीं निकलने पर कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने अभिभावकों को भूख हड़ताल की जानकारी दी।

कुलपति द्वारा भेजे पत्र की जानकारी जब छात्रों को मिली तो उन्होंने विवि प्रबंधन की सहानुभूति को दरकिनार करते हुए अनशन में अभिभावकों का साथ मिलने की बात कही है। छात्रों का कहना है कि विवि प्रबंधन के फैसले से उनके अभिभावक आहत हैं। छात्रों ने विवि प्रबंधन पर कई सवाल किए हैं।  
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में नौ फरवरी को देश विरोधी नारे मामले में दोषी छात्रों के पास जुर्माना राशि जमा करने का 13 मई को आखिरी मौका है। हालांकि अभी तक 21 छात्रों में से किसी ने भी जुर्माने की रकम जमा नहीं की है।

जुर्माने और सजा के विरोध में सभी छात्र भूख हड़ताल पर थे, जिसमें से आठ छात्र हड़ताल खत्म कर चुके हैं। विवि प्रबंधन के फैसले के तहत सभी छात्रों को आज ही जुर्माना राशि जमा करनी होगी। यदि दोषी छात्र जुर्माना तय समय सीमा में नहीं भरते हैं तो तो फिर विवि प्रबंधन अगली सजा पर फैसला कर सकता है। वामपंथी छात्रों ने जुर्माना न भरने का ऐलान कर रखा है।

जबकि छात्रसंघ संयुक्त सचिव सौरभ शर्मा सोशल मीडिया पर एक-एक रुपये का चंदा एकत्रित कर जुर्माना राशि जुटा रहे हैं। सौरभ ने बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम के निदेशक विवेक अग्निहोत्री की जुर्माना राशि भरने की अपील ठुकरा दी थी। उधर, कन्हैया का जुर्माना भरने के लिए मुंबई नगर निगम के कर्मियों ने मांग रखी हुुई है।

वहीं दूसरी ओर विवि प्रबंधन के इस फैसले के खिलाफ शुक्रवार को एक अन्य छात्र समूह भूख हड़ताल करने जा रहा है। इस नये समूह में जेएनयू छात्रसंघ की उपाध्यक्ष शेहला राशिद, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशुतोष कुमार और एबीवीपी से अलग हुए प्रदीप नारवाल भूख हड़ताल में शामिल होंगे। इन छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति से मामले पर इस्तीफा मांगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें