फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में आते ही मेट्रो स्टेशन पर लड़कियों को झेलना पड़ता है ये सब

Fri, 13 May 2016 01:51 PM IST
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा

सार

  • सेक्टर-15 स्टेशन मेट्रो स्टेशन के नीचे बना डंपिंग ग्राउंड
  • गंदगी और बदबू से खड़ा होना हुआ मुश्किल 
  • स्टेशन के बाहर निकलते ही लड़कियों से होती है ऑटो चालकों की नोंकझोंक
विज्ञापन
- फोटो : भव्य नरेश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में प्रवेश करते ही मेट्रो स्टेशन की तस्वीर बदली बदली सी नजर आती है। जहां दिल्ली में मेट्रो स्टेशन के बाहर साफ-सफाई दिखती है। वहीं नोएडा में उसका उलटा नजारा देखने को मिलता है।
विज्ञापन


यात्रियों को मेट्रो स्टेशन के नीचे की गंदगी और बदबू  का सामना करना पड़ता है। हालात इस कदर खराब हैं कि स्टेशन से उतरने के बाद वहां दो मिनट तक खड़े होना तक मुश्किल हो जाता है।

सिर्फ यही नहीं मेट्रो स्टेशनों पर ऑटो चालकों भी लड़कियों के साथ बदतमीजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के नीचे दिखा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को संवाददाता नेहा शर्मा और फोटोग्राफर भव्य नरेश ने दोपहर 1 बजे सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन का जायजा लिया। 

रेहड़ी-पटरी वालों ने बनाया डंपिंग ग्राउंड

- फोटो : भव्य नरेश
सेक्टर-15 स्टेशन के नीचे सर्विस लेन बनी हुई है। इस सर्विस में पार्किंग भी है। उसके आगे मेट्रो स्टेशन पर चढ़ने के लिए स्टेशन की सीढ़ियां हैं। यहां पर रेहड़ी-पटरी वालोें ने डंपिंग ग्राउंड बना दिया है।

यहां पर टूटी रेहड़ियां खड़ी हैं। मेट्रो से नीचे उतरने वाले लोगों ने बताया कि पिछले कई हफ्तों से टूटीफूटी और पानी की रेहड़ी खड़ी करी दी गई हैं। मेट्रो स्टेशन के नीचे कूड़ा फेंकने के लिए लगे डस्टबिन को तोड़ कर नीचे गिरा दिया गया है।

लोग जमीन पर ही कूड़ा डाल रहे थे। स्टेशन की दीवारों पान की पीक मार कर गंदा कर दिया है। वहीं लोग मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर पेशाब कर देते हैं। इस वजह से लोग यहां पर 2 मिनट तक खड़ा नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन

लड़कियों को जबरदस्ती बैठाने की होड़ नहीं हो रही खत्म

- फोटो : भव्य नरेश
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2 बजे मेट्रो स्टेशन से सवारियों की भीड़ नीचे उतर रही थी। कई ऑटो चालक लोगों की तरफ भागते हैं। इस बीच एक ऑटो चालक अकेली लड़की को जबरदस्ती ऑटो में बैठाने की जिद करने लगा।

इस को लेकर लड़की की ऑटो चालक से नोंकझोंक तक हो गई। जब लड़की ने 100 नंबर पर कॉल करने की बात कही। तब जाकर ऑटो चालक माना। लेकिन उसके बाद फिर से मेट्रो पर उतरने वाली दूसरी लड़की के साथ जबरदस्ती ऑटो में बैठाने की जिद करने लगे।

सिटी सेंटर स्टेशन ने नीचे भरा पानी
उधर बृहस्पतिवार को ही सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के नीचे सीवर लाइन का पानी भरा था है। इस वजह से लोगों का मेट्रो स्टेशन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। लोगाें को घूमकर दूसरी तरफ से मेट्रो स्टेशन के ऊपर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें