फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी को मुजफ्फरनगर बनाना चाहते हैं मुलायम!

Thu, 13 Feb 2014 02:17 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पूरे प्रदेश को मुजफ्फरनगर बनाना चाहते हैं। सपा मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करती है। आज तक सपा ने केवल हिंदू-मुस्लिम को लड़वाया है। यह बातें भाजपा नेता कलराज मिश्र ने पूर्व मेयर दमयंती गोयल के आवास पर कहीं।
विज्ञापन


कलराज मिश्र बुधवार दोपहर पूर्व मेयर दमयंती गोयल को श्रद्घांजलि देने पहुंचे थे। यहां उन्होंने पूर्व मेयर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संतृप्त परिवार का ढांढस बंधाया।

मिश्र ने कहा कि दमयंती जी एक अनुशासित, संस्कारी और नेतृत्ववान महिला थीं। उन्होंने गाजियाबाद शहर के विकास को तेजी दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मोदी की ओर पूरे देश का ध्यान केंद्रित है।
विज्ञापन


मोदी की लोकप्रियता क्षणिक नहीं है। ये ऐसी हवा है जिसमें 272 सीटों का आंकड़ा भी कुछ नहीं है। मोदी ने गुजरात में एक विकास का उदाहरण पेश किया है। यही विकास की लहर अब पूरे देश में बहेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें