फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलबुर्गी रहा देश का सबसे प्रदूषित शहर, गाजियाबाद दूसरा नंबर पर

Sat, 26 Dec 2020 10:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
वायु प्रदूषण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शहर के प्रदूषण स्तर में शनिवार को गिरावट आई फिर भी गाजियाबाद एनसीआर में सबसे प्रदूषित रहा। गाजियाबाद देश में दूसरा प्रदूषित शहर रहा। यहां का एक्यूआई 367 दर्ज किया गया। जबकि देश में सबसे प्रदूषित शहर कलबुर्गी रहा। यहां एक्यूआई 419 दर्ज हुआ। 

विज्ञापन


शहर का एक्यूआई शुक्रवार को 391 था जो शनिवार को कम होकर 367 पहुंच गया। प्रदूषण स्तर में 24 प्वाइंट की कमी आई। इसके बाद भी गाजियाबाद एनसीआर में सबसे प्रदूषित शहर रहा। लोनी का एक्यूआई शनिवार को 408 रहा। यहां पर पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर 358 और 408 दर्ज हुआ। वहीं, इंदिरापुरम का एक्यूआई मानकों से साढ़े तीन गुना अधिक रहा। यहां पर एक्यूआई 380 दर्ज किया गया। 

इंदिरापुरम में पीएम दस का स्तर 300 और पीएम 2.5 का स्तर 380 रहा। वसुंधरा में एक्यूआई 352 रहा। यहां पर पीएम दस 255 और पीएम 2.5 का स्तर 352 दर्ज किया गया। संजय नगर इलाके का एक्यूआई सबसे कम रहा। यहां पर एक्यूआई 347 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर 251 और 347 दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें