फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: यूके से लौटे 30 लोगों का पता निकला गलत, पांच लोगों ने कोरोना टेस्ट करवाने से किया इनकार

Sat, 26 Dec 2020 10:17 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद में यूके की यात्रा से लौटे 231 लोगों में से 30 के पते और मोबाइल नंबर गलत मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो इनके अलावा 76 लोग जिले में ही नहीं हैं। विभाग 125 लोगों को तलाश कर रहा है। जबकि 5 लोगों ने कोरोना टेस्ट करवाने से मना कर दिया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शासन से 334 लोगों की लिस्ट मिली थी। इनमें से 103 नाम दो बार दर्ज थे। जिसके बाद कुल 231 लोगों की पहचान हुई। इनमें से 110 लोगों के सैंपल ले लिए गए हैं और 40 लोगों की रिपोर्ट भी आ गई है। सभी निगेटिव पाए गए हैं। फिर भी उन्हें 15 दिनों के लिए होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी गई है। 15 लोगों ने टीम के पहुंचने पर कोरोना टेस्ट करवाने से इनकार कर दिया था। इनमें से 10 लोगों ने समझाने के बाद टेस्ट करवा लिया लेकिन पांच लोगों ने टेस्ट नहीं करवाया। उनके टेस्ट के लिए पुलिस और प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि  मिली लिस्ट में 30 लोगों के पते और मोबाइल नंबर गलत पाए गए हैं। इसकी सूचना शासन को भेजी गई है। वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि विदेश से आने वालों को अनिवार्य रूप से होम क्वारंटीन में रखा जाएगा। यदि वह चाहते हैं तो किसी होटल में भी क्वारंटीन हो सकते हैं। कोरोना संक्रमण मिलता है तो नए स्ट्रेन की पुष्टि के लिए उनका सैंपल दिल्ली व पुणे भेजा जाएगा।
विज्ञापन


गाजियाबाद और नोएडा में अपनी लैब होने के बावजूद अभी यहां नए स्ट्रेन की पहचान की सुविधा नहीं है। सैंपल भेजने और रिपोर्ट आने में पांच से 10 दिन का समय लग सकता है। अधिकारियों ने बताया कि टीम विदेश से आने वालों पर नजर रख रही है। खास तौर पर कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें