फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश सत्यार्थी की चोरी हुई नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका बरामद, तीन सगे भाई गिरफ्तार

Mon, 13 Feb 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बरामद रेप्लिका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैलाश सत्‍यार्थी के घर चोरी नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका पुलिस ने बरामद कर ली है। चोरी सात फरवरी को सत्यार्थी के कालकाजी एरिया में बने अरावली अर्पाटमेंट में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन


बता दें कि चोरी करने वाले तीनों सगे भाई हैं। तीनों आरोपियों की पहचान सुनील, राजन और विनोद के रूप में हुई है। नोबेल पुरस्कार मिलने के बाद कैलाश ने ओरिजनल पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में जमा कर दिया था।

उनका कहना था कि वह इसे देश के नाम समर्पित कर रहे हैं. जबकि अवार्ड में मिली रेप्लिका वह अपने घर ले आए थे. चोरी जिस समय हुई उसमय कैलाश सत्यार्थी लैटिन अमेरिका के बोगोटा शहर गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चोरी हुआ अवार्ड देश की धरोहर भी था

रेप्लिका चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की सुबह जब कैलाश सत्यार्थी अमेरिका से लौटे तो घर में बिखरे सामान को देखकर हैरान रह गए, गहनों और कीमती सामान के साथ उनके नोबल पुरस्कार की रेप्लिका और सारे अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार गायब मिले।

कैलाश सत्यार्थी का कहना है जो अवॉर्ड चोरी हुआ है वो केवल उन्हें मिला अवार्ड नहीं है बल्कि देश की धरोहर है. जिन लोगों ने चोरी किया है वो भी देश के ही नागरिक हैं, ऐसे में यह जिम्मेदारी सबकी है कि अवार्ड वापस आए. उन्होंने चोरों से अपील करते हुए कहा था कि उनके अवार्ड लौटा दिए जाएं।

कैलाश सत्यार्थी का कहना है कि उन पर और उनके परिवार पर कई बार हमले हुए हैं. यह चोरी भी उनके हौंसले को डिगा नहीं पायेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें