फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी की खिलाड़ी की हत्या के बाद परिवार को भी खतरा!

Fri, 02 May 2014 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के दयालपुर में हुई पूर्व अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को गांव वालों के साथ संयुक्त पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन


मृतक विजेंद्र उर्फ सरदार के भाई राजेंद्र व रोहताश ने संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार को मांग पत्र भी सौंपा। इसमें हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है। परिवार ने आरोपी पक्ष से अपनी जान को खतरा भी बताया है।

राजेंद्र ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधिकारी से कहा कि घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस केवल दो आरोपियों को ही गिरफ्तार कर सकी है, जबकि उनके परिवार को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


राजेंद्र का आरोप है कि घटना के बाद से ही उन्हें व परिवार के अन्य सदस्यों को आरोपी पक्ष की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं। उनके घर के सामने से पूरे दिन बिना नंबर व काले शीशों की गाड़ियां गुजरती हैं, जिससे उन्हें खुद पर हमले की आशंका बनी रहती है।

राजेंद्र का आरोप है कि पुलिस ने सात आरोपियों में से केवल दो को ही गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है।

उनका आरोप है कि जब दो साल पहले आरोपी पक्ष ने विजेंद्र पर हमला किया था तभी से विजेंद्र पुलिस से सुरक्षा व हथियार के लाइसेंस की मांग कर रहा था, लेकिन न तो पुलिस ने उसे सुरक्षा मुहैया कराई और न ही लाइसेंस दिया। ज्ञात हो कि 27 अप्रैल की रात को 38 वर्षीय विजेंद्र उर्फ सरदार की उसके घर में 7-8 लोगों ने धारदार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें