कबड्डी के मैदान में बड़ों-बड़ों को पटखनी देने वाली नेशनल प्लेयर पूजा नरसैना थाने की चौखट पर न्याय की गुहार लगाते-लगाते थक गई है।
दहेज उत्पीड़न की शिकार पूजा ने थाना पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गाजियाबाद के प्रताप विहार की रहने वाली पूजा पुत्र डॉ. अमरजीत सिंह ने एसएसपी को बताया कि वह सन 2005, 2006, 2007 में नेशनल लेवल पर कबड्डी खेल चुकी है। परिजनों ने 10 दिसंबर 2014 को उसकी शादी दिल्ली निवासी विवेक पुत्र दिनेशपाल सिंह से की थी।