फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: साध्वी ने फिर दिया चौंकाने वाला बयान

Tue, 09 Dec 2014 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के विवादित बयान पर जब संसद में गतिरोध खत्म हुआ तो सोमवार को ही उन्हें दिल्ली की चुनावी सभा में भाषण के लिए उतार दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि अपने विवादित बयान से सरकार और पार्टी की फजीहत करा चुकी साध्वी ने इस बार संभलकर बोलने की कोशिश की।

हालांकि उन्होंने भाषण के दौरान कहा कि दिल्ली वालों को पंजा नहीं बल्कि मजबूत मुक्के की जरूरत है।

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में चुनावी नुक्कड़-नाटक के दौरान साध्वी निरंजन ज्योति ने आम आदमी पार्टी की सरकार को प्रहार करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं कर सकती, वैसे लोगों को जिम्मेदारी नहीं देनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि त्रिलोकपुरी दिल्ली का ही इलाका है लेकिन यहां नई दिल्ली जैसी सुविधा क्यों नहीं है। यहां का विकास क्यों नहीं किया गया?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें