फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश

Tue, 09 Dec 2014 08:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सेक्टर-55 थाना क्षेत्र में 10 साल की एक बच्ची के साथ मंदिर में दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। मौके पर बच्ची के परिजनों के पहुंचने पर आरोपी भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसको दबोच लिया गया।
विज्ञापन


मामले की शिकायत थाना सेक्टर-55 पुलिस को दी गई है। थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी दस साल की बेटी सोमवार दोपहर को पास ही में स्थित एक दुकान पर सामान लाने गई थी।

वह काफी देर तक लौट कर नहीं आई तो वह अपने पड़ोसी के साथ उसे ढूंढ़ने चल पड़ा। इस दौरान वह एक मंदिर में पहुंच गया। वहां उन्हें मंदिर में घुसते देख एक युवक तेजी के साथ निकल कर बाहर की तरफ जाने लगा।
विज्ञापन


उसने अंदर जाकर देखा तो उसकी बेटी बेहोश थी। पूछताछ करने पर दुष्कर्म के प्रयास का पता चला। पीड़ित के पिता व अन्य लोगों की मदद से पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया गया। सेक्टर-55 थाना प्रभारी सैफुद्दीन ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान पलवल निवासी महिपाल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें