फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तीन दिन और सताएगी शीतलहर

Sat, 10 Jan 2015 01:16 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भयंकर कोहरे से शुक्रवार को हाईवे पर वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे में जगह-जगह जाम लगा और वाहन धीरे-धीरे रेंगते रहे।
विज्ञापन


पाला गिरने और शीतलहर के चलते लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तीन दिन और भयंकर सर्दी का सामना करना होगा।

शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन शीतलहर से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। सुबह चार बजे से घना कोहरा छा गया। सबसे ज्यादा परेशानी हाईवे पर हुई। घने कोहरे से वाहनों की गति थम गई और जगह-जगह लंबा जाम लग गया।

पाला गिरने और शीतलहर के तापमान तापमान औसत से चार डिग्री कम रहा। शुक्रवार को तापमान 15/04 डिग्री सेल्सियस रहा।

बादल छाए रहने से धूप भी नहीं निकली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्वेंस से समुद्री तटों से ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे भयंकर शीतलहर चल रही है।
विज्ञापन


25 से ज्यादा ट्रेनें हुईं लेट
2 से 4 घंटे लेट चल रही ट्रेनें अब कोहरा बढ़ने से 7 से 10 घंटे तक लेट हो गई हैं। शुक्रवार को 25 से ज्यादा ट्रेनें लेट रहीं। ऐसे में एक बार फिर यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

शुक्रवार को उधमपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 4:25 घंटे लेट रही। कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी 7:15 घंटे, नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी 6:50 घंटे, नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी 1:10 घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 6:30 घंटे, सियालदह राजधानी 1:05 घंटे, आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस 2:50 घंटे, लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस 2 घंटे, रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस 4:30 घंटे, आनंद विहार-गुवाहटी नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 1:15 घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस 1 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 4:15 घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस 3 घंटे, जम्मू मेल 2:20 घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 6:15 घंटे, आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस 4.15 घंटे लेट रही।

10 घंटे की कटौती, लोग परेशान
लालकुआं-मुरादनगर ट्रांसमिशन लाइन के तार बदले जा रहे हैं। इस कारण शुक्रवार को छह घंटे बिजली कटौती की गई। वहीं गोविंदपुरम, नंदग्राम, लालकुआं व सुदामापुरी पावर स्टेशन कोहरे के कारण 4 घंटे ठप रहे।
विज्ञापन


शनिवार से इमरजेंसी रोस्टिंग बंद हो जाएगी, सिर्फ तार बदलने के दौरान चार-छह घंटे कटौती होगी। बकौल एसई एसबी यादव कोयदा मजदूरों की हड़ताल के चलते पावर जनरेशन यूनिटों ने उत्पादन कम कर दिया था।

कोयले की आपूर्ति शुरू होने से उत्पादन सामान्य किया जा रहा है। शनिवार से अनपरा से भी उत्पादन संभव है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें