फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताऊ-ताऊ जरा रुकना बोलकर वारदात को दिया अंजाम

Thu, 07 Jan 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-20 इलाके में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चांदी कारोबारी के गले से सोने की चेन उड़ा ली। कारोबारी की शिकायत के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सेक्टर-52 निवासी पृथ्वी राज चौहान (55) की सेक्टर-18 में चांदी के बर्तनों की दुकान है। वह बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कार से दुकान जा रहे थे।

सेक्टर-30 स्थित डीपीएस स्कूल के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने ‘ताऊ रुको, ताऊ रुको’ कहकर कार रुकवा ली। बदमाश 20 से 22 वर्ष की उम्र के थे। उन्होंने पृथ्वी राज से कहा कि वह उन्हें अच्छी तरह से जानते हैं और दोनों कार में बैठ गए।
विज्ञापन


दोनों ने उनसे कहा कि वह पहले मिल चुके हैं। उन्हें एक सोने की चेन देना चाहते हैं जिसके लिए उन्हें गले का नाप चाहिए। इसके बाद नाप लेने के बहाने बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन उड़ा ली और नमस्ते कहकर स्कूटी से फरार हो गए।

थोड़ी देर बाद पृथ्वी राज को एहसास हुआ कि उनकी सोने की चेन गायब हो गई है। वह फौरन सेक्टर-20 थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दी। पुलिस हुलिए के आधार पर बदमाशों केक स्केच बनवा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें