फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
-डॉक्टरों ने न्यू उस्मानपुर थाना में कार्रवाई की मांग को लेकर दी शिकायत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शास्त्री पार्क स्थित जग प्रवेश चंद्र अस्पताल की इमरजेंसी में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ शुक्रवार रात को मारपीट का मामला सामने आया है। इस कारण करीब एक घंटे तक अस्पताल की इमरजेंसी सेवा प्रभावित रही। मारपीट को लेकर डॉक्टरों की ओर से न्यू उस्मानपुर थाना में शिकायत दी है। इसमें डॉक्टरों ने शिकायत में मारपीट, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई दूसरे आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट का एक हफ्ते के अंदर यह दूसरा मामला है। इससे पहले महिला सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना हुई थी। वहीं थाने में शिकायत देने वाले डॉक्टर नितिन और डॉक्टर समीर अंसारी के अनुसार शुकवार रात साढ़े नौ बजे सड़क दुर्घटना के एक मरीज को उपचार के लिए लाया गया था। जिसको प्राथमिक उपचार देने के साथ एमएलसी बनाने का कार्य किया जा रहा था। इस बीच मरीज बिना एमएलसी के रेफर करने की मांग पर अड़ गया। मरीज के साथ दो-तीन लोग और थे। चोटिल मरीज शराब के नशे में था। अस्पताल में शोर-शराबा करना शुरू कर दिया। फिर डॉक्टरों के साथ शारीरिक हिंसा शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी तो मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें