फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 15 व के कविता की 14 मई तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी नीतिहफ्ते भर में कविता के खिलाफ आरोपपत्र दायर कर सकती है ईडी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को आबकारी नीति से संबंधित सीबीआई के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 15 मई तक और के कविता की न्यायिक हिरासत भी 14 मई तक बढ़ा दी। ईडी ने कहा, वह एक सप्ताह के भीतर कविता के खिलाफ आरोपपत्र दायर कर सकती है। अदालत ने मामले में आरोप तय करने के संबंध में आगे की बहस के लिए 15 मई की तारीख भी तय की है।
विज्ञापन

कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत को बताया कि जांच महत्वपूर्ण चरण में है और वह एक सप्ताह के भीतर कविता के खिलाफ आरोपपत्र दायर कर सकती है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले के सिलसिले में 15 मार्च को तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता (46) को हैदराबाद में उनके बंजारा हिल्स आवास से गिरफ्तार किया था। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उन्हें 11 अप्रैल को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था, जहां वह ईडी द्वारा जांच की जा रही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बंद थीं। दोनों मामलों में उसकी न्यायिक हिरासत 7 मई को समाप्त हो गई थी।

एचआरटीसी की सुंदरनगर से केरन जा रही बस का टायर खुलने के बाद चक्का। स्त्रोत- वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें