छोटे से कद का एक साधारण सा दिखने वाला आदमी। गर्मियों में पैंट के ऊपर आधी बाजू की ढीली ढाली शर्ट पहनता है तो ठंड में नीले रंग का स्वेटर और गले में सामान्य सा मफलर।
जो कभी प्लेटफॉर्म पर सो जाता है तो कभी आम लोगों के साथ सड़क पर होता है। कभी वह पुलिस का थप्पड़ खाता है तो कभी सड़क से पुलिस घसीटते हुए ले जाती है।
45 साल के इस शख्सियत को लोग अरविंद केजरीवाल के नाम से जानते हैं। जो कभी इनकम टैक्स विभाग में अधिकारी हुआ करता था।
लेकिन साधारण सा दिखने वाला यह शख्स कब दिल्ली की सबसे ताकतवर कुर्सी का दावेदार बन गया, दूसरे दलों को पता तक नहीं चला। जानें केजरीवाल का अब तक का सफर...
जन्म : 16 अगस्त, 1968
जन्मस्थान : सीवानी मंडी, हिसार, हरियाणा
पिता का नाम : गोविंद राम केजरीवाल
मैकेनिकल इंजीनियरिंग : आईआईटी खड़गपुर
1989 से 1992 तक : टाटा स्टील में नौकरी
1995 : इंडियन रेवेन्यू सर्विस के लिए चुने गए और इनकम टैक्स में असिस्टेंट कमिश्नर बने
विवाह : बैचमेट सुनीता से (एक पुत्र और एक पुत्री)
2000 : एनजीओ शुरू की और सूचना के अधिकार का अभियान चलाया
2006 : मैगसेसे पुरस्कार मिला
2006 : नौकरी से इस्तीफा दिया
2011 : अन्ना के साथ जनलोकपाल आंदोलन शुरू किया
26 नवंबर, 2012 : आम आदमी पार्टी बनाई
2013 : शीला दीक्षित को हराया और मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं