रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुई प्रद्युम्न की हुई हत्या के विरोध में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को प्रेस क्लब पर मैथिली पत्रकार समूह ने प्रदर्शन किया। विरोध कर रहे लोगों ने प्रेस क्लाब से शास्त्री भवन तक विरोध मार्च भी निकाला। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्कूलों में कड़ाई से सुरक्षा व्यवस्था लागू कराने की मांग की।
मैथिली पत्रकार समूह की ओर से आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के संयोजक संतोष ठाकुर ने कहा कि हम सिर्फ पत्रकार नहीं एक अभिभावक होने के नाते एकत्रित हुए है। हम बच्चों को स्कूल में पढ़ाई के लिए भेजते है। वहां भी सुरक्षा ना मिले तो अभिभावक क्या करें। उन्होंने कहा कि प्रद्युम्न के साथ जो हुआ है उसके दोषियों को ऐसी साज मिलनी चाहिए कि सभी स्कूलों को इससे सबक मिले।
उन्होंने कहा कि स्कूलों सुरक्षा व्यवस्था को कड़ाई से पालन कराने के लिए उसे प्रद्धूमन एक्ट का नाम दें। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रायन इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ नारेबाजी की। पूरे मामले की निष्पक्ष और सीबीआई जांच की मांग की।