फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष से निखरती है पत्रकारिता : प्रो रमा

विज्ञापन
विज्ञापन
-राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म में पॉड कॉस्ट स्टूडियो का उद्घाटन
विज्ञापन


-विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए करियर के सुझाव

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, नैतिक मूल्यों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका पर चर्चा हुई। इस मौके पर संस्थान के पॉडकास्ट स्टूडियो का भी उद्घाटन किया गया। यह पहल विद्यार्थियों को व्यावहारिक मीडिया प्रशिक्षण और डिजिटल मीडिया के नए स्वरूपों से परिचित कराने की दिशा में एक कदम है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में संस्थान की निदेशक एवं हंसराज कॉलेज की प्राचार्या प्रो डॉ रमा ने कहा, दु:ख इंसान को मांजता है और संघर्ष पत्रकारिता को निखारता है। उन्होंने विद्यार्थियों को धैर्य, संवेदनशीलता और नैतिकता के साथ पत्रकारिता करने की सलाह दी। इस दौरान रेडियो से जुड़े विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को एआई का रचनात्मक इस्तेमाल करने और अपनी मौलिकता बनाए रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें