फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: दिल्ली की सस्ती शराब पर नकेल कसने को संयुक्त आबकारी आयुक्त ने की बैठक, दिए ये निर्देश

Mon, 23 May 2022 11:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मंडल के संयुक्त आबकारी आयुक्त ने शराब की दुकानों के अनुज्ञापियों व उनके प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि दिल्ली में शराब की दुकानों पर छूट के चलते विक्रेताओं को निर्देशित किया जाए कि खरीदारों को अधिक मात्रा में शराब की बिक्री न की जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर में दिल्ली से शराब की तस्करी पर काबू पाने के लिए सोमवार को संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ जोन की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें आबकारी अधिकारियों के अलावा दिल्ली की सीमा से सटीं शराब दुकानों के अनुज्ञापियों व प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


जिला आबकारी कार्यालय गाजियाबाद में बैठक करते हुए मंडल के संयुक्त आबकारी आयुक्त ने शराब की दुकानों के अनुज्ञापियों व उनके प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि दिल्ली में शराब की दुकानों पर छूट के चलते विक्रेताओं को निर्देशित किया जाए कि खरीदारों को अधिक मात्रा में शराब की बिक्री न की जाए। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली की शराब उत्तर प्रदेश के किसी अन्य जनपद में पकड़ी जाती है तो शराब जिस दुकान से खरीदी गई है, उस दुकान के विक्रेता व अनुज्ञापी के खिलाफ केस दर्जा कराया जाए।

दिल्ली की सीमावर्ती दुकानों के अनुज्ञापियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि शराब के मूल्य पर जो भारी छूट (रिबेट) दी जा रही है, उसे जल्द ही बंद किया जाए। गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर के जिला आबकारी अधिकारियों को निर्देशि दिए कि दिल्ली बॉर्डर पर प्रतिदिन टीमें बनाकर सघन चेकिंग अभियान जारी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें