फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल फीस वृद्धि वापसी पर आज फिर जेएनयू छात्र करेंगे आंदोलन, वीसी ने अब तक नहीं की बात

Fri, 29 Nov 2019 11:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
jnu student protest - फोटो : जी पाल
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों ने हॉस्टल फीस वृद्धि वापसी की मांग करते हुए आंदोलन का आह्वान किया है। जेएनयू छात्रसंघ समेत वामपंथी छात्र संगठन शुक्रवार को कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार को पद से हटाने, सरकार की तीन सदस्यीय उच्च समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने व छात्रसंघ को विश्वविद्यालय प्रशासन की विभिन्न कमेटियों में शामिल करने की मांग रखेंगे। 

विज्ञापन


जेएनयू छात्रसंघ आईषी घोष के मुताबिक संशोधित हॉस्टल मैनुअल छात्रों को मंजूर नहीं है। विश्वविद्यालय प्रशासन का हॉस्टल फीस बढ़ोतरी फैसला सही था तो फिर अचानक सात सदस्यीय कमेटी गठित करके संशोधित हॉस्टल मैनुअल क्यों बनाया?

जेएनयू छात्रों की मांग है कि पहले हॉस्टल फीस बढ़ोतरी पर आधारित हॉस्टल मैनुअल ड्राफ्ट को वापस लिया जाए। उसके बाद नई हॉस्टल कमेटी में छात्रसंघ को शामिल कर नया हॉस्टल मैनुअल तैयार हो। 
विज्ञापन


कुलपति अभी भी नहीं कर रहे बात
छात्रसंघ पदाधिकारियों का कहना है कि हॉस्टल मैनुअल के तहत फीस बढ़ोतरी मामले में छात्रों के आंदोलन पर केंद्र सरकार दिक्कत समझ गयी लेकिन कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार समेत विश्वविद्यालय प्रशासन अभी तक छात्रों से बात नहीं कर रहा है। 

रविवार को गठित कमेटी के सुझावों पर संशोधित हॉस्टल मैनुअल में बेशक फीस घटायी हो पर छात्रों को शामिल नहीं किया। छात्रों को उनसे जुड़े फैसलों पर जब शामिल ही नहीं किया जा रहा है तो फिर आगे भी दिक्कत रहेगी। इसलिए इन मांगों को पूरा किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें