फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए सर्कुलर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-छह से आठ सप्ताह के बीच चुनाव आयोजित किए जाएंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ 2025-26 के चुनाव को लेकर कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए जेएनयू डीन छात्र कार्यालय ने सर्कुलर जारी कर दिया है। जेएनयू में पीएचडी छात्रों के शैक्षणिक सत्र शुरू होने की तारीख से छह से आठ सप्ताह के बीच चुनाव आयोजित किए जाएंगे। जेएनयू में 12 सितंबर से पीएचडी छात्रों का शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


जेएनयू छात्र संघ चुनाव के साथ आंतरिक समिति के चुनाव भी आयोजित होंगे। छात्रों से निष्पक्ष और व्यवस्थित चुनाव सुनिश्चित करने में सहयोग का अनुरोध किया गया है। इस संबंध में दिशा-निर्देश डीन छात्र कार्यालय जारी करेगा। वहीं डीन छात्र कार्यालय की ओर से जेएनयू छात्र संघ की सचिव को भी पत्र लिखा गया है। इसमें यूनिवर्सिटी जनरल बॉडी मीटिंग आयोजित करने और चुनाव समिति संयोजक का नाम जल्द भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें