फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस पर JNU के लापता छात्र नजीब की मां को घसीटने का आरोप

Mon, 07 Nov 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद की मां को घसीटती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
जेएनयू से 15 अक्टूबर से लापता छात्र नजीब अहमद की जांच के लिए इंडिया गेट पहुंच रहे छात्रों को पुलिस ने नेशनल म्यूजियम और नेशनल आर्किंव सेंटर के सामने से हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने नजीब की मां फातिमा को भी धक्के मारे और घसीटा। वहीं अन्य पर लाठीचार्ज किया। हालांकि, पुलिस इस आरोप से इनकार कर रही है। नजीब को तलाशने में दिल्ली पुलिस के नाकाम रहने के चलते जेएनयू छात्रसंघ ने रविवार दोपहर को इंडिया गेट पर धरने की कॉल दी थी।
विज्ञापन

बैर‌िकेड बंद कर ‌द‌िया

2 of 7
इस विरोध में जामिया मिल्लिया इस्लामिया, अंबेडकर यूनिवर्सिटी समेत एनएसयूआई, सीवाईएसएस के सदस्य भी शामिल हुए। इंडिया गेट पर धारा 144 होने के चलते दिल्ली पुलिस ने धरने की छात्रसंघ को इजाजत नहीं दी थी। छात्रों को जंतर-मंतर पर विरोध के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

धक्कामुक्की में ग‌िरी नजीब की मां

3 of 7
छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन की ओर जाने वाली सड़कों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया था। छात्र इंडिया गेट जाने के लिए नेशनल म्यूजियम और नेशनल आर्किव सेंटर पर एकत्रित हुए। इसी बीच पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू कर दिया।

प्रदर्शन में किसी के साथ नहीं हुई हाथापाई : पुलिस 

4 of 7
 प्रदर्शनकारियों में नजीब की मां फातिमा और बहन भी शामिल थी। वे बस में चढ़ने के लिए तैयार नहीं थी। इसी बीच प्रदर्शनकारियों व पुलिस की धक्कामुक्की में नजीब की मां गिर गईं। बाद में पुलिस ने उठाते हुए बस में बिठाकर मायापुरी पुलिस स्टेशन ले गई, जहां बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

5 of 7
इस विरोध प्रदर्शन के चलते इंडिया गेट, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस तक ट्रैफिक बाधित रहा। क्योंकि पुलिस ने कई सड़कों को बंद कर रखा था। जेएनयूएसयू की ओर से नजीब के मामले में इंडिया गेट पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से कोई बल प्रयोग व किसी से कोई हाथापाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

6 of 7
जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद की मां को घसीटती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इंडिया गेट पर धारा 144 लागू होने से प्रदर्शन कर रहे छात्रों को रोका गया था और उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए कहा गया, लेकिन प्रदर्शन में शामिल छात्र पुलिस की बातों को अनसुना कर इंडिया गेट की ओर बढ़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद की मां को घसीटती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
इसमें नजीब की मां भी शामिल थी। पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में लिया और बस में डालकर थाने ले गए। पुलिस के मुताबिक नजीब की मां फातिमा के साथ जेएनयू के छात्रों के एक समूह को बस से मायापुरी पुलिस स्टेशन ले जाया गया। नजीब की मां के साथ चार महिला पुलिसकर्मी मौजूद थे। अब उन्हें घर पर छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें