फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, रोकना पड़ा रणजी मैच

Sun, 06 Nov 2016 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : ANI
दिल्ली में प्रदूषण का खतरा कितना बढ़ चुका है इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि राजधानी के आम लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा है और इसके लिए प्रदर्शन तक करना पड़ रहा है। रविवार को जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में नागरिकों और बच्चों ने बढ़ रहे प्रदूषण और सरकारों की संवेदनहीनता के खिलाफ मास्क लगाकर प्रदर्शन किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : ANI
हैश टैग राइट टू बीद नाक से हो रहे इस प्रदर्शन में भाग लेने वालों की मांग है कि प्रदूषण का स्तर इतना घातक हो चुका है कि इसमें बच्चों को स्कूल भेजना या घर से बाहन भेजना भी उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 10
pollution - फोटो : अमर उजाला
एक प्रदर्शनकारी संजीव कुमार का कहना है कि जब तक इसके लिए कोई स्‍थाई समाधान नहीं किया जाता बच्चों का भविष्य खतरे में है क्योंकि ये प्रदूषण सीधे उनके स्वास्‍थ्य पर असर डाल रहा है।

4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन में भाग ले रहे एक प्रोफेसर का कहना है कि प्रदूषण के खिलाफ इस तरह का प्रदर्शन हम आगे भी हर रविवार को करते रहेंगे। असल में यह आपातकाल की स्थिति है जिसके बारे में राजनीतिज्ञों को गंभीरता से विचार करना होगा।
विज्ञापन

5 of 10
pollution - फोटो : ANI
इस बीच दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते करनैल सिंह स्टेडियम में त्रिपुरा और हैदराबाद के बीच होने वाले रणजी मैच को फॉग के चलते रोकना पड़ा है। साथ ही मैच में भाग लेने आए खिलाड़ी मास्क लगा कर प्रैक्टिस करने का मजबूर हैं।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
शहर में वायु प्रदूषण काफी भयानक स्तर तक पहुंच गया है। इसके खिलाफ पिछले कुछ दिनों से सोशल साइट्स पर जोरदार मुहिम चलाई जा रही थी। मगर शनिवार और रविवार को लोग इसके खिलाफ सड़कों पर उतर आए। बड़ी संख्या में लोगों ने  शहर के  लेजर वैली ग्राउंड में प्रदर्शन किया। साथ ही लोगों को भी जागरूक करने के का प्रयास किया। सभी ने प्रशासन से प्रदूषण के प्रति बने नियमों को कठोरता से लागू करने की भी अपील की।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में पिछले कुछ दिनों में प्रदूषण का स्तर 900 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर से भी ऊपर पहुंच गया है। इस प्रकार की भयानक स्थिति गुड़गांव में पहले कभी पैदा नहीं हुई थी। लेजर वैली में पहुंचे लोगों ने कहा कि गुरुग्राम की हवा काफी जहरीली हो गई है। स्कूलों को अपने यहां छुट्टियां करनी पड़ रही है। लोगों ने सुबह टहलना छोड़ दिया है। ऐसा लग रहा है कि शहर में प्रदूषण को लेकर आपातकालीन स्थिति पैदा हो गई है। नगर निगम और जिला प्रशासन के प्रति भी लोगों में आक्रोश दिखा।

8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
लेजर वैली में एकत्र लोगों के हाथों में संदेश लिखी तख्तियां मौजदू थीं। प्रदर्शन करने वालों में कामकाजी लोगों की संख्या सबसे अधिक रही। यह सभी पॉश एरिया के रहने वाले हैं। इनका कहना है कि वह डर के मारे अपने बच्चों को बाहर नहीं भेज रहे हैं। प्रदूषण के खिलाफ फेसबुक पेज पीपुल अगेंस्ट एयर पलूशन का संचालन किया जा रहा है।

9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन में शामिल अभिराज गौतम का कहना है कि अगर ऐसा ही रहा तो गुरुग्राम को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उनका कहना है कि जिस प्रकार से कूड़े और फसलों के अपशिष्ट जलाने की गतिविधि पर प्रशासन रोक नहीं लगा रहा है। इसके कारण लोगों का सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। बच्चे और महिलाएं भी बड़ी संख्या में इस दौरान मौजूद रहीं। एयरफोर्स से रिटायर अमरजीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि अगर सरकार प्रदूषण रोकने में सक्षम नहीं है, तो भी बता दे हम स्वयं इस माहौल को सुधारने का कदम उठाएंगे। 
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
मॉस्क लगा पीटीएम में पहुंचे बच्चे व अभिभावक...
साइबर सिटी में प्रदूषण का स्तर कितना खतरनाक है इसका अंदाजा स्कूलों में पहुंचने वाले विद्यार्थियाें से लगाया जा सकता है। शनिवार को वजीराबाद स्थित आईकेन इंटरनेशनल स्कूल में पीटीएम थी। इस दौरान वहां आए अधिकतर विद्यार्थी व उनके अभिभावक मुंह पर मास्क लगा कर पहुंचे। वहीं सोहना रोड स्थित सीडी इंटरनेशनल स्कूल में भी विद्यार्थी मास्क लगाकर पढ़ने आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें