जेएनयू में अफजल गुरु का शहादत दिवस मनाने और इस दौरान देश विरोधी नारे लगाने के मामले में वसंत कुंज (नॉर्थ) थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पूर्वी दिल्ली से सांसद महेश गिरी की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। जेएनयू में काफी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, सांसद महेश गिरी बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे हौजखास पहुंचे और दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने वसंत कुंज (नॉर्थ) थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी।