फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर 1-1 रुपये के चंदे से JNU संयुक्त सचिव सौरभ भरेंगे जुर्माना

Fri, 06 May 2016 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : hunger strike in jnu
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्याल छात्रसंघ के संयुक्त सचिव व एबीवीपी पदाधिकारी सौरभ शर्मा सोशल मीडिया पर एक-एक रुपये चंदे से एकत्रित राशि से जुर्माना भरेंगे। पहले ही दिन सौरभ के पास ऑनलाइन 103 रुपये इकट्ठे हो गए हैं।
विज्ञापन


कैंपस में नौ फरवरी को देशविरोधी नारे लगाने के मामले में विरोध के दौरान सड़क बंद करने का दोषी पाए जाने पर विवि प्रबंधन ने सौरभ पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

सौरभ शर्मा के मुताबिक, विवि प्रबंधन को दस हजार रुपये जुर्माना भरने के लिए देश समेत विदेश से लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को एक-एक रुपये का चंदा इकट्ठा करने का अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
पेटीएम के माध्यम से सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके अकांउट में 103 रुपये जमा कर दिए हैं। इसके अलावा विवि कैंपस में भी वे अपना डिब्बा लेकर एक-एक रुपये जुटाएंगे। 

बता दें कि इससे पहले बुद्दा इन ए ट्रैफिक जाम फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सौरभ शर्मा की जुर्माना राशि जमा भरने को कहा था। लेकिन सौरभ ने विवेक अग्निहोत्री की अपील को ठुकरा दिया।

सौरभ कहते हैं कि देशविरोधी नारे लगाने वालों का विरोध करने पर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रबंधन की पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी ने यह जुर्माना लगाया है।

इस जुर्माने के बाद कहीं फिर किसी के दिल में देशभक्ति की भावना कम न हो, इसी के चलते मैंने विवेक का प्रस्ताव ठुकराते हुए ऑनलाइन एक-एक रुपये चंदा इकट्ठा करना शुरू किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें