देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने वाले आरोपियों पर और शिकंजा कस गया है। निजी समाचार चैनल की वीडियो जांच में सही पाई गई है। वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है।
शुरू में इस वीडियो चैनल की सत्यता पर सवाल उठे थे। इसके बाद वीडियो को सीएफएसएल में जांच के लिए भेजा गया था। इसी समाचार चैनल की वीडियो पर जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने वाले आरोपियों के खिलाफ दक्षिण जिले के वसंत कुंज (नार्थ) थाने में देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ था।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि समाचार चैनल की वीडियो को लोधी कॉलोनी स्थित सीबीआई की सीएफएसएल में भेजा गया था। सीएफएसएल ने आठ जून को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को रिपोर्ट सौंप दी है।