फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू में चेहरा ढककर देशविरोधी नारे लगाने वालों की हुई पहचान

Wed, 23 Mar 2016 09:08 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय - फोटो : PTI
विज्ञापन
जेएनयू में 9 फरवरी को चेहरा ढककर देशविरोधी नारे लगाने वाले छात्रों की पहचान हो गई है। इनमें जम्मू कश्मीर के एक डेंटल कॉलेज व जेएनयू के छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस इन छात्रों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी कर रही है। स्पेशल सेल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उमर खालिद व अनिर्बन भट्टाचार्य की आवाज के नमूने जल्द लिए जाएंगे।

स्पेशल सेल की जांच में ये स्पष्ट हो गया है कि कन्हैया कुमार ने देश विरोधी नारे नहीं लगाए थे। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार जिन छात्रों ने देशविरोधी नारे लगाए थे, उनकी पहचान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज देखकर हुई छात्रों की पहचान

जेएनयू कैंपस - फोटो : Amar Ujala
इनमें जम्मू कश्मीर के एक डेंटल कॉलेज के छात्र शामिल हैं। चेहरा ढककर नारे लगाने में जेएनयू के छात्र व छात्राएं भी हैं। ज्यादातर छात्रों की पहचान वीडियो फुटेज को देखकर हुई है।

इसके अलावा जेएनयू की हाईलेवल कमेटी की रिपोर्ट से ज्यादातर आरोपी छात्रों की पहचान हुई है। पुलिस जांच में ये बात सामने आई है कि जम्मू-कश्मीर के छात्रों को उमर खालिद ने दिल्ली बुलाया था।

उन्हें मुनिरका में स्थित अपने कमरे में ठहराया था। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार तफ्तीश में इस बात पर जोर है कि अफजल गुरु की फांसी के दिन कार्यक्रम आयोजित करना देशविरोधी कदम था।

ऐसे में दिल्ली पुलिस बिना गिरफ्तार किए कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का नाम चार्जशीट में लिखकर आरोपी बना सकती है।  पुलिस ज्यादातर लोगों को षड्यंत्र में शामिल होने का आरोपी बनाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें