दक्षिण जिला पुलिस को जेएनयू में देशद्रोह के आरोपियों के खिलाफ एक और पुख्ता सबूत मिल गया है। आरोपियों ने बेर सराय में फोटो स्टेट की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के यहां विवादित पोस्टर छपवाए थे।
पुलिस ने दुकान चलाने वाले व्यक्ति को पूछताछ के लिए शनिवार को बुलाया था। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुकानदार को आरोपियों के खिलाफ गवाह बनाया जाएगा। दूसरी तरफ उमर खालिद ने कहा था कि वह बाहरी लोगों को नहीं जानता। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि उमर खालिद झूठ बोल रहा है।
जेएनयू में 9 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम के दौरान जेएनयू में काफी संख्या में विवादित पोस्टर लगाए गए थे। उन पोस्टरों में अफजल गुरू को शहीद बताया गया था। इन पोस्टरों को बेर सराय में फोटोस्टेट की दुकान चलाने वाले रियाज के यहां छपवाया गया था।