फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जेएनयू छात्रों ने पैसे के लिए नहीं बेचे फोटो और वीडियो'

Sun, 28 Feb 2016 01:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक हफ्ते पहले 16 फरवरी को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों और अध्यापकों ने जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के समर्थन में अधिकारिक तौर पर स्टैंड विद जेएनयू कैंपेन लांच किया।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक इतना ही नहीं मीडिया सेल द्वारा कानूनी लड़ाई के लिए फंड जुटाने के लिए देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार उमर खालिद और अनिर्बन के एक्सक्लूसिव फोटो और वीडियो भी बेचे गए।

मीडिया टीम के एक सदस्य सौम्या मनी त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल सभी वकील छात्रों का केस निस्वार्थ लड़ रहे हैं। इसलिए उन्होंने मीडिया संस्थानों और दूसरे संगठनों को एक्सक्लूसिव फोटो और वीडियो बेचने का फैसला किया ताकि वे कुछ पैसा कमाकर इसका इस्तेमाल केस लड़ने और कैंपस में रोजाना होने वाली गतिविधियों में कर सकें।
विज्ञापन


सौम्या ने कहा कि ये वीडियो टीवी चैनलों द्वारा एक्सक्लूसिव बताकर चलाए गए और कभी-कभी इनको संपादित कर उनके खिलाफ भी इन्हें चलाया गया। जेएनयू छात्र पहले ही मीडिया हाउस से ई-मेल के माध्यम से संपर्क कर पूछ चुके थे कि वे वीडियो खरीदने के इच्छुक हैं या नहीं।
विज्ञापन

जेएनयू छात्रसंघ उपाध्यक्ष ने किया खंडन

मीडिया टीम के अन्य सदस्य अरूण कुमार के मुताबिक कुछ लोगों ने उन्हें मेल का जवाब भी दिया। लेकिन वे इन्हें बिना किसी कीमत के खरीदना चाहते थे।

हालांकि उन्होंने खुद भी इनकी कीमत तय नही की है। वे चाहते हैं कि पहले मीडिया हाउस ही अपने रेट बताए। इसके बाद ही वे बात करें। त्रिपाठी और कुमार के अलावा तीन अन्य छात्र अजहर, सिद्धार्थ चक्रवर्ती और जूनी जेनब भी 9 फरवरी के बाद के सभी फोटो और वीडियो शूट कर चुके हैं।

उन्होंने उमर खालिद के कैंपस वापस लौटने के बाद गुनगुनाते, घूमते और भाषण देते हुए रोचक वीडियो शूट किए है। छात्र इन वीडियो और फोटो से भविष्य में डॉक्यूमेंट्री और कार्टून बनाने की योजना भी बना रहे हैं।

हालांकि जेएनयू छात्रसंघ उपाध्यक्ष शहला शोरा ने इन खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि ये सब गलत है। कुछ समाचार पत्रों में इस तरह की खबरें आ रही हैं लेकिन ऐसा कुछ भी नही है। पैसे और फंड के लिए इस तरह के कोई भी वीडियो और फोटो नहीं बेचे गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें