फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाल के जरिये जितेंद्र ने खरीदी थीं फर्जी डिग्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर की फर्जी डिग्री मामले में मुंगेर के दलाल विनोद का नाम सामने आया है। मुंगेर का ये दलाल जितेंद्र सिंह तोमर के बड़े भाई आरपीएस तोमर के संपर्क में था, हालांकि जितेंद्र तोमर के बड़े भाई की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस अब विनोद व उसके अन्य संपर्क की तलाश कर रही है। एक टीम फिर से मुंगेर व भागलपुर के लिए रवाना की जा रही है। जितेन्द्र तोमर को ये पता नहीं है कि उसके भाई ने विनोद को कितने पैसे और कब दिए थे। इस बात की जानकारी मिल रही है कि जितेन्द्र तोमर ने सभी डिग्रियां दलाल विनोद के जरिये ही ली थीं।

दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि मंगलवार रात पूर्व कानून मंत्री को ट्रेन से झांसी ले जाएंगे। तोमर ने एलएलबी की डिग्री के लिए बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी का माइग्रेशन सर्टिफिकेट लगाया था। कुछ टीमें मुंगेर, भागलपुर और अवध भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई नागेंद्र तोमर से भी हो रही है पूछताछ

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली पुलिस की एक-एक टीम मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी व राजधानी कॉलेज गईं। ये टीमें इन कॉलेजों में देर शाम तक कागजात खंगाले। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने जितेंद्र तोमर को चार दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा है। पुलिस ने तोमर को तीसरी बार रिमांड पर लिया है।

दिल्ली पुलिस ने जितेन्द्र तोमर के भाई नागेन्द्र तोमर को पूछताछ के लिए बुलाया है। उनसे अगले कुछ दिनों में पूछताछ की जा सकती है। पुलिस ने जितेन्द्र तोमर के भाई के अलावा कुछ रिश्तेदार व जानकारों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र तोमर की पत्नी प्रीति तोमर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रीति ने कहा है कि उसके पति की हत्या की साजिश रची जा रही है। उसकी पत्नी को फंसाया जा रहा है। प्रीति तोमर ने एक समाचार चैनल के संवाददाता से बात करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस केन्द्र सरकार के इशारे पर काम रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें