फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP कार्यकर्ताओं ने निकाली झाडू यात्रा

Mon, 17 Feb 2014 09:01 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जनलोकपाल के मुद्दे को लेकर अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाईकमान के निर्देश पर सोमवार को विधानसभा क्षेत्रवार झाडू जुलूस निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


सैकड़ों की संख्या में शामिल आप कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जुलूस निकाला। वार्ड नंबर एक के पुरुषोत्तम डागर ने बताया कि झाडू जुलूस सारन चौक से शुरू होकर डबुआ कॉलोनी सहित कई कॉलोनी में पहुंचा और लोगों को आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की गई।

इस जुलूस में विशाल एडवोकेट, रघुवर दयाल, एचएन दूबे, दीपक शर्मा, योगेश शर्मा, धनंजय डागर, प्रदीप, जाहिद खान आदि शामिल थे।

उधर शाम को आप के कार्यकताओं ने बीके चौक से जुलूस निकाला। जुलूस एनआईटी पांच, मेन मार्केट, बांके बिहारी मंदिर, रेलवे रोड होते हुए नीलम चौक पहुंचकर समाप्त हो गया। जुलूस में सुरेंद्रलाल, एसडी त्यागी, आरडी यादव, यशवीर हुड्डा, महेंद्र पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें