फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना स्पेशल ट्रेनों में रहा हाई अलर्ट

Mon, 17 Feb 2014 08:44 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलंगाना व सीमांध्र के समर्थकों की दिल्ली में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए दक्षिण भारत से आने वाली स्पेशल गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर स्टेशनों पर जीआरपी व आरपीएफ के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन


रविवार की देर रात से लेकर सोमवार की सुबह नौ बजे तक स्पेशल गाडियों के दिल्ली जाने का सिलसिला चलता रहा।

सोमवार को दिल्ली में तेलंगाना व सीमांध्र के समर्थन में रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में दक्षिण भारत से करीब आधा दर्जन स्पेशल गाड़ियां समर्थकों को लेकर दिल्ली पहुंची।

रेल सूत्रों के मुताबिक, उक्त गाड़ियां विजयवाड़ा व अन्नपुरीनिलाट से तेलंगाना समर्थकों को लेकर ओखला व निजामुद्दीन पहुंची। तेलंगाना स्पेशल की पहली गाड़ी पलवल स्टेशन से रविवार की रात 1.30 बजे गुजरी थी।
विज्ञापन


दूसरी गाड़ी 2.10 बजे, तीसरी 2.42 मिनट, चौथी 3.27, पांचवीं 3.40 और छठी गाड़ी 8.40 पर निकली है। इन गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर पलवल, बल्लभगढ़ व फरीदाबाद स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें