फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग कुछ नहीं बिगाड़ पाई, पर धुएं ने ही मां-बेटे को मार डाला

Sat, 01 Feb 2014 12:23 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मौजपुर स्थित एक जींस की फैक्टरी में शुक्रवार तड़के आग लग गई। धुएं की चपेट में आने से प्रथम तल पर रहने वाली एक महिला और उसके चार साल के मासूम की दम घुटने से मौत हो गई। हादसे में महिला का पति भी धुएं के चपेट में आया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शेरू सपरिवार मौजपुर गली संख्या 12 में पप्पू खान के मकान की पहली मंजिल पर किराए पर रहता था। परिवार में उसकी पत्नी शहनाज और चार साल का बेटा फैजल था। शेरू पास की ही एक फैक्टरी में काम करता था। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर पप्पू खान की जींस की फैक्टरी है।

शुक्रवार तड़के करीब पौने पांच बजे अचानक फैक्टरी में आग लग गई। इससे आसपास के घरों में धुआं फैल गया। उसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। उन लोगों ने फैक्टरी से आग की लपटें निकलते हुए देखीं। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को जानकारी दी और खुद भी आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: झूठी इज्जत के नाम पर कर दी छह की हत्या

इस दौरान पप्पू खान ने पाया कि उसके मकान की पहली मंजिल पर रहने वाला किराएदार शेरू बाहर नहीं निकल पाया है। उसने अन्य लोगों की मदद से शेरू के कमरे का दरवाजा तोड़ा और परिवार के तीनों सदस्यों को बाहर निकाला। तीनों अचेत थे।

उनको तत्काल जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने शहनाज और उसके बेटे फैजल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शेरू का अभी इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है। आग में लाखों का सामान जल गया है। जाफराबाद पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महिला और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें