फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने होंगे हाईटेक तो क्या रुकेंगे अपराध?

Sat, 01 Feb 2014 11:54 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों में नोएडा प्रशासन ने अपराध को रोकने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को एसएसपी स्तर के अधिकारियों की बैठक में ग्रेटर नोएडा के तीन थानों को हाईटेक करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


शहर में बढ़ते अपराध से चिंतित आला अधिकारियों ने कासना, सूरजपुर और बिसरख थानों को हाईटेक बनाने की मुहिम शुरू कर दी है। शुक्रवार को इस संबंध में एसएसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


इसमें अगले कुछ माह में तीनों थानों में फोर्स, पीसीआर और अन्य संसाधन मुहैया करा दिया जाएगा।

गौतमबुद्ध नगर को शासन से हाल ही में पांच नए थानों का तोहफा दिया गया है। इसी सिलसिले में शुक्रवार शाम को एसएसपी ने आला अधिकारियों के साथ बैठक की।

एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि बैठक में कासना, सूरजपुर और बिसरख थानों को हाईटेक करने पर सहमति बनी है। इन तीनों थानों का क्षेत्र बड़ा है।

इसलिए सभी को दोगुना पुलिसकर्मी और नई पीसीआर के अलावा अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। ताकि शहर में बढ़ रहे अपराध पर रोक लगाई जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें