फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव छह सितंबर को, आठ को आएंगे नतीजे

Sat, 24 Aug 2019 08:59 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव  छह सितंबर को होगा। जेएनयू छात्रसंघ चुनाव समिति ने चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। 26 अगस्त को नामांकन पत्र मिलेगा और 27 अगस्त को प्रत्याशी नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। 
विज्ञापन


28 अगस्त को चुनाव समिति प्रत्याशियों के नामों की फाइनल सूची जारी करेगी। चार सितंबर को  कैंपस में प्रेसिडेंशियल डिबेट होगी, इसमें सेंट्रल पैनल के प्रत्याशियों के बीच मतदाताओं के सामने मुद्दों पर महा मुकाबला होगा। 

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव समिति के चेयरपर्सन शशांक पटेल ने शुक्रवार देर शाम चुनाव शेेड्यूल जारी करते हुए चुनावी बिगुल बजा दिया है। छात्रसंघ चुनाव का शेड्यूल जारी होते ही लाल दुर्ग में चुनावी माहौल गरमा गया है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव का शेड्यूल

-25 अगस्त को चुनाव समिति के कार्यालय में मतदाताओं की प्रारंभिक सूची लगाई जाएगी। मतदाता बनाम छात्र इस सूची के आधार पर 26 अगस्त तक अपने नाम न होने पर दर्ज करवा सकेंगे। 
- 26 अगस्त को ही चुनाव समिति नामांकन पत्र जारी करेगी। 
- 27 अगस्त को नामांकन पत्र भरने का आखिरी दिन । 
- 28 अगस्त को चुनाव समिति वैध नामांकन पत्रों की सूची जारी करेगा। इसी दिन प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इसके आधार पर देर शाम चुनाव समिति फाइनल प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। 
- 28 अगस्त को फाइनल सूची जारी होने के साथ ही सभी छात्र संगठन अपने सेंट्रल  पैनल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव पद के प्रत्याशियों को मीडिया के समक्ष लेकर आएंगे। विभिन्न पदों के प्रत्याशी अपने घोषणा पत्र जारी करेंगे। 
- 29 अगस्त को चुनाव समिति की ओर से पहली स्कूल जीबीएम होगी। इसमें सेंट्रल पैनल और काउंसलर पदों के प्रत्याशी मतदाताओं को अपने चुनावी मुद्दों पर बात रखेंगे। इसके अलावा 30 अगस्त और दो सितंबर को भी विभिन्न स्कूल व सेंटर में स्कूल जीबीएम आयोजित होगी। 
- तीन सिंतबर को यूनिवर्सिटी स्कूल जीबीएम होगी। इसमें पूरे विश्वविद्यालय के सभी स्कूल व सेंटर के मतदाता एक साथ प्रत्याशियों से रूबरू होंगे। 
- चार सितंबर को प्रेसिडेंशियल डिबेट में सेंट्रल पैनल के प्रत्याशियों के बीच महामुकाबला होगा। 
- पांच सितंबर को नो कैंपेनिंग डे रहेगा।  
- छह सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे मतदान शुरू होगा। दो चरणों में चलने वाला मतदान सुबह साढ़े नौ से दोपहर एक बजे तक और दोपहर ढाई से शाम साढ़े पांच बजे तक  चलेगा। इसी दिन रात नौ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी, जोकि दिनरात चलती रहेगी। 
- आठ सितंबर को चुनाव का रिजल्ट जारी होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें