डबल मर्डर, गैंगरेप मामले पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे 300 युवाओं पर मुकदमा सरकार के इशारे पर किया गया है। सरकार और प्रशासन मेवात के युवाओं की आवाज को दबाना चाहती है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये आरोप इनेलो के वरिष्ठ नेता जावेद अहमद ने लगाए।
इनेलो नेता जावेद का कहना है कि लोकतंत्र मे अपनी मांग मनवाने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का सबको अधिकार है। भाजपा सरकार अपने इस तानाशाही तरीके से लोकतंत्र और जनता की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, जिसे मेवात के युवा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आज मेवात का युवा जाग चुका है और मेवात कि जनता का साथ युवाओं के साथ है।
सरकार के इयारे पर प्रशासन द्वारा युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए जाने की ताकत सरकार को आने वाले आठ अक्तूबर को पता चल जाएगा। सरकार के इस तरह की तानाशाही दमनकारी, अलोकतांत्रिक व लोगों की आवाज दबाने वाली कार्रवाई कतई बर्दाश्त नहीं होगी। सरकार ने जानबूझकर मेवात के आपसी भाईचारा को बिगाड़ने के लिए युवाओं के खिलाफ कार्रवाई की है।