जाट आंदोलन का असर योग कोच और वॉलंटियर्स की भर्ती प्रक्रिया पर पड़ा है। इसके चलते इसे रद्द कर दिया गया है। इसके लिए प्रार्थियों को फिर से आवेदन करना होगा।
खेल एवं युवा कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर में एक हजार फिजिकल फिटनस वॉलेंटियर्स व 21 योग कोच की भर्ती की जानी थी।
इसके लिए 31 जनवरी तक आवेदन मांगे गए थे और एक अप्रैल तक इनकी भर्ती होनी थी। जिला खेल अधिकारी सुनील भारद्वाज ने बताया कि जाट आंदोलन के चलते भर्ती रद्द की गई है।
इस संबंध में उन्हें खेल निदेशालय से पत्र मिला है। दरअसल, जिले में 25 हजार रुपये प्रति माह के वेतन पर एक योग कोच और 8100 रुपये वेतन पर 50 वॉलंटियर्स की नियुक्ति होनी है।