जामिया हिंसा को लेकर गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि हिंसा प्रभावित क्षेत्र से खाली कारतूस बरामद हुए हैं, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोली नहीं चलाई थी।
वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर हिंसा में बाहरी लोग शामिल थे तो फिर जामिया के छात्रों पर लाठीचार्ज क्यों की गई।
दिल्ली के जाफराबाद में आज सीएए 2019 के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था कि इसी बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच में झड़प हो गई। एहतियात के तौर पर पुलिस ने 66 फुट रोड जो सीलमपुर से जाफराबाद जाती है उसके दोनों ओर को बंद कर दिया है।
जामिया हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त जामिया के छात्रों से शांति कायम रखने और पत्थरबाजी रोकने की अपील करते नजर आ रहे हैं।
गृहमंत्रालय के सूत्रों के हवाले से जामिया हिंसा को लेकर खबर आ रही है कि जामिया में प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कोई गोली नहीं चलाई। इसके साथ ही जिन 10 लोगों को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है वह सभी आपराधिक पृष्ठभूमि से हैं। इनके अलावा कई और असामाजिक तत्वों की भी पहचान की जा रही है।
पुलिस सूत्रों की ओर से जानकारी सामने आ रही है कि जांच में पुलिस को कुछ वाट्सएप ग्रुप मिले हैं जिनसे भड़काऊ संदेश इधर से उधर भेजे गए। साथ ही आगे जांच में कुछ बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं जो हिंसा के लिए जिम्मेदार होंगे। पुलिस का मानना है कि हिंसा फैलाने के लिए पूरी साजिश रची गई।
आज दोपहर में कोर्ट में पेश होंगे गिरफ्तार लोग। पुलिस का कहना है कि जल्द ही कुछ नई गिरफ्तारियां भी की जाएंगी। जिन दस लोगों की गिरफ्तारियां की गई हैं वह वीडियो फुटेज के आधार पर हैं।
मथुरा रोड होकर नोएडा जाने वाले यात्रियों के लिए यह एडवाइजरी जारी की गई है कि वह आश्रम चौक, डीएनडी या नोएडा लिंक रोड का इस्तेमाल करें। कालिंदी कुंज की ओर जाने वाला ओखला अंडरपास भी यातायात के लिए बंद है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रदर्शनों के चलते मथुरा रोड से कालिंदी कुंज जाने वाले रास्ते(रोड नं. 13A) यातायात के लिए बंद कर रखा है। नोएडा से आने वाले यात्रियों से निवेदन है कि वह दिल्ली आने के लिए डीएनडी या अक्षरधाम का इस्तेमाल करें।
Delhi Police: 10 people with criminal backgrounds arrested, in connection with Dec 15 Jamia Millia Islamia incident. No student has been arrested. pic.twitter.com/8ympdPOU5r