नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र के लिए अलग-अलग फैकल्टी/विभाग/केंद्र के लिए डिप्टी डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर(डीएसडब्ल्यू) से लेकर असिस्टेंट डीएसडब्ल्यू की नियुक्ति की है। यह जिम्मा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जामिया के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोड्यूसर को सौंपा गया है। जिसमें तीन डिप्टी डीएसडब्ल्यू और 18 असिस्टेंट डीएसडब्ल्यू को तैनात किया है।
इस संबंध में विश्वविद्यालय ने आदेश जारी किया है। यह शिक्षक अपने संबंधित विभागों/फैकल्टी में नियमित शैक्षणिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ छात्र कल्याण से जुड़े दायित्व भी संभालेंगे। जामिया के लॉ फैकल्टी डीन प्रो. गुलाम यजदानी सहित टीटी एंड एनएफई की प्रो. गुरजीत कौर और अंग्रेजी विभाग के डॉ. असमत जहां को डिप्टी डीएसडब्ल्यू की जिम्मेदारी दी गई है। ब्यूरो