फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कनॉट प्लेस में हर घर तिरंगा कला प्रदर्शनी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नगरपालिका परिषद ने मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित जनपथ सबवे आर्ट गैलरी में हर घर तिरंगा 2026 कला प्रदर्शनी एवं लाइव पेंटिंग कार्यशाला का आयोजन किया। नव सिद्धार्थ आर्ट ग्रुप के सहयोग से आयोजित यह प्रदर्शनी 20 अगस्त तक चलेगी। इस मौके पर एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा और विकसित भारत 2047 के विजन से प्रेरित यह आयोजन राष्ट्रीय गौरव, सांस्कृतिक चेतना और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास है। प्रदर्शनी में 10 प्रमुख कलाकारों की 50 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। इनमें तिरंगे के रंगों के साथ भारत की सांस्कृतिक विरासत, स्वतंत्रता आंदोलन, एकता और देशभक्ति को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें