फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जामिया ने सात छात्रों को निकाला, 20 को किया नोटिस जारी, छात्रों के दो गुटों में हुआ था झगड़ा

Fri, 23 May 2025 03:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मेवात और पश्चिमी यूपी के छात्र आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए थे। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई थी। एक-दूसरे पर पत्थर और ईंट फेंकी गई थी। गेट नंबर आठ पर तनाव की स्थिति हो गई थी।
विज्ञापन
जामिया मिलिया इस्लामिया - फोटो : JMI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामिया मिलिया इस्लामिया ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सात छात्रों को कैंपस से निष्कासित कर दिया है। इसमें चार छात्रों को एक साल के लिए और तीन को तीन साल के लिए निकाला गया है। इसके अलावा 20 छात्रों को नोटिस जारी किया है। जामिया ने यह कार्रवाई 25 अप्रैल को कैंपस में दो गुटों के बीच हुई मारपीट को लेकर की है।

विज्ञापन


दरअसल, मेवात और पश्चिमी यूपी के छात्र आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए थे। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई थी। एक-दूसरे पर पत्थर और ईंट फेंकी गई थी। गेट नंबर आठ पर तनाव की स्थिति हो गई थी। इस बीच तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव का भी प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों को भी चोट लगी। हिंसा में शामिल छात्रों की पहचान सीसीटीवी कैमरों से हुई। इस मामले में जामिया प्रशासन ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। छात्रों को निष्कासित करने के संबंध में जामिया प्रशासन से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें